छत्तीसगढ़

हत्या के अनसुलझे मामले का खुलासा, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त….

कोरबा : दिनांक 26.03.2024 को सूचक रूद्र कुमार बियार पिता रेशम लाल बियार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम गुमिया थाना हरदीबाजार जिला कोरबा ने मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि दिनांक 26.03.2024 को सुबह करीबन 04:00 बजे ग्राम गुमिया निवासी नर्मदा कुमार बियार इसे फोन कर सूचना दिया कि उसका पिता जी गिरधारी लाल बियार अपने घर के कमरा में मृत अवस्था में पड़ा है। तब ग्रामीणों के साथ मौका पर जाकर देखा मृतक गिरधारी लाल बियार अपने घर में कमरा के फर्स पर पड़ा था । मृतक के सिर पर चोंट का निशान तथा खून निकलकर चेहरे तक बहा था । सूचक द्वारा मृतक के पुत्र से पूछने पर बताया कि दिनांक 25.03.2024 को दोपहर में उसकी पत्नी के साथ मृतक का झगड़ा हुआ था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मौका पर सीन ऑफ काईम प्रभारी श्री सत्यजीत कोसरिया से घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया। जॉच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार के दिन मृतक गिरधारी लाल बियार तथा आरोपी (मृतक का पुत्र) नर्मदा कुमार बियार दोनों शराब के नशे में गांव में होली त्यौहार मनाये इस दौरान आरोपी की पत्नि अनिता बियार तथा मृतक के मध्य खाना देने की बात पर झगड़ा हुआ जिस पर अनिता बियार तथा मृतक एक दूसरे के साथ मारपीट किये थे। दोनों को ही सिर पर चोंटे आई थी। अनिता बियार घटना के बाद घर से हरदीबाजार आ गई थी। इसके बाद आरोपी नर्मदा कुमार बियार द्वारा अपने पिता के साथ विवाद किया कि उसके पत्नि अनिता के साथ मृतक जबरन मारपीट किया जिससे उसकी पत्नी अनिता बियार अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई । आरोपी नर्मदा कुमार बियार अपने पिता मृतक गिरधारी लाल बियार अपने पिता को गला घोंटकर हत्या कर दिया तथा शव को बायें तरफ करवट कर कमरे का दरवाजा को बंद कर अपने कमरे में जाकर सो गया

नाम पता आरोपी :- नर्मदा कुमार बियार पिता गिरधारी लाल बियार 25 वर्ष निवासी ग्राम गुमिया थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!