रायपुर : अपराधों की रोकथाम एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 28.03.2024 को थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत मौदहापारा पुलिस द्वारा मरही माता मंदिर के सामने सरप्राइस चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों की चेकिंग करने पर नगदी रकम रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध मे वैध पूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से नगदी रकम 8.50/- (आठ लाख पचास हजार रूपये) थाना मौदहापारा में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा गठित कमेटी में भेजा जा रहा है।
Related Articles
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..
सरगुजा : चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल समेत कुल 50 हजार का मशरुका जप्त..












