छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिक बालिका को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…

बिलासपुर : प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 14.01.2022 कहीं चली गई है। सूचना पर थाना सकरी में गुम इंसान कमाक 06/2022 एवं अज्ञात आरोपी के विरूध्द धारा 363 भादवि० का अपराध पंजीबध्द किया गया था एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया, जिस पर बच्चों से संबंधित गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका की पतासाजी की जा रही थी अपहृता तथा संदेही की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 14.03.2024 को अपहृत बालिका को आरोपी खुमेन कुर्रे के कब्जे से बरामद किया गया। अपहृता / पीडिता का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया। जो अपने कथन में बतायी कि वर्ष 2022 में आरोपी खुमेन कुर्रे इसे लेकर हैदराबाद चला गया था। हैदराबाद स्थित मंदिर आरोपी अपहृता से विवाह कर एक साथ रह रहे थे। दोनों दाम्पत्य जीवन से दिसंबर 2023 में बालिका की उत्पन्न हुई है, जो अभी 03 माह की है, जो खुमेन के साथ थाना सकरी आना बतायी। पीडिता की सहमति प्राप्त चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर पीडिता / अपहृता को भगाकर ले जाना, उससे शादी कर दाम्पत्य जीवन व्यतीत करना वर्तमान में एक 03 माह की बालिका होना स्वीकार किया। प्रकरण में धारा 366 376 (2) एन भादवि0 04. 06 पोक्सो एक्ट जोड़ी गई है एवं आरोपी के विरूध्द धारा सदर का आरोप प्रमाणित पाये जाने से गिर० कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

नाम आरोपी- खुमेन कुर्रे पिता भरत लाल कुर्रे उम्र 24 साल साकिन कठौतिया थाना लोरमी जिला मुंगेली छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!