छत्तीसगढ़

दुष्कर्मियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार मुख्य आरोपी को अन्य आरोपीयों के साथ किया गया गिरफ्तार, आरोपी द्वारा चेहरे में कपडा बांधकर घुसा था घर के अंदर..

बिलासपुर : दिनांक 04.03.2024 के रात्रि करीब 03:00 बजे अज्ञात चोर बालकनी में मुंह बांधकर उसके रूम में घुसा है उसके साथ मारपीट गाली गलौच कर पीडिता का गला दबाया है सिर को दिवाल में पटका है पीडिता को डरा धमका कर जबरदस्ती बलात्कार किया और सोने की अंगुठी को पीडिता के हाथ से निकाल कर ले गया है कि रिपोर्ट से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त अज्ञात आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना स्तर टीम गठित कर तत्काल घटना स्थल पहूंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से लगतार मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए घटना स्थल के आस पास के लगभग 180 सीसीटीव्ही कैमरों में पतासाजी किया गया। जिसमें अज्ञात आरोपी का हुलिया प्राप्त हुआ। आरोपी के उक्त हुलिये के आधार पर पता तलास किया गया और मुखबीर तैनात किया गया। इसी दौरान मुखबीर के द्वारा बताया गया कि उक्त हुलिये का व्यक्ति वर्तमान में अमेरी निवासी अमन के साथ अमेरी में निवास कर रहा है। मुखबीर के बताये अनुसार स्थान पर जब पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिस दिया गया तब उसी समय अज्ञात आरोपी के हुलिये से मिलता जुलता आरोपी बीर सिंह अपने एक्टीवा वाहन में अमन के घर आया और पुलिस को देखकर एक्टीवा को छोडकर भागने लगा जिसे करीबन 01 किलोमीटर रोड में दौडाकर बडी मसक्कत के बाद पकडकर थाना लाये और कडाई सें पुछताछ किया गया जो दौरान पुछताछ के अपने साथियों के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया है और पीडिता के हाथ से निकाल कर ले गये सोने के अंगुठी को बरामद कराया है। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपी – 01. बीर सिंह उर्फ पंकज पिता सुखनिधान उम्र 36 वर्ष निवासी लिंक रोड चंदवाभांठा गणेश टाईल्स के पीछे थाना तारबहार बिलासपुर।

02. विद्याभुषण बरेठ पिता स्व. दमोदर बरेठ उम्र 29 वर्ष निवासी इमलीपारा परशुराम भवन के पीछे थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

03. अन्नु उर्फ अब्दुल हनीफ पिता अब्दुल रहीम उम्र 34 वर्ष निवासी मंझवापारा इमरान खान का मकान थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

सामाजिक संदेश: सभी आम नागरिकों से आग्रह है कि वो अपने घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अंदर एवं बाहर CCTV कैमरा अवश्य लगवाए ये आपकी और हम सबकी सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!