छत्तीसगढ़

रतनपुर : बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार आरोपी द्वारा महिला को घर में अकेले पाकर दिया घटना को अंजाम…

रतनपुर : प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थिया के पति की 02 वर्ष पूर्व मृत्यू हो चुकी है। वह अपनी बेटी व बुढ़ी सास के साथ घर में रहती है। दिनांक 25/02/2024 को प्रार्थिया घर में अकेली थी तभी इसके घर के पास में ही रहने वाले चंदु धनवार प्रार्थिया के घर घुसकर जबरन प्रार्थिया के साथ शारीरिक संबंध बनाया है। डर के कारण किसी को नहीं बता रही थी। कि प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराध होने से मामले की गंभीरता को देखते हुये नवनियुक्त थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भा.पु.से. अजय कुमार के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना से टीम रवाना कर आरोपी चंदु धनवार निवासी मेण्ड्रापारा रतनपुर के घर में घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी – चंदु धनवार पिता दुलारी धनवार उम्र 52 साल साकिन मेण्ड्रापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!