छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मां बाप को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर तलवार लहराकर डराने धमकाने वाला युवक गिरफ्तार..

बिलासपुर : प्रार्थीया गंगोत्री सोनवानी पति संतोष सोनवानी उम्र 55 वर्ष निवासी छोटी कोनी के पी एस स्कुल के पास कोनी का थाना कोनी आकर एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10.03.2024 के सुबह 08.00 बजे अपने गंगोत्री किराना दुकान मे बैठी थी उसी समय प्रार्थीया के छोटा लडका अश्वनी सोनवानी दुकान के पास आकर हिस्सा बटवारा के नाम से तथा पैसा दो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी अपने हाथ मे रखे तलवार को लहराते हुये डराया धमकाया है, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्धकिया गया आरोपी अश्वनी सोनवानी पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे कोनी पुलिस द्वारा तलवार सहित घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे थाना लाकर विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी- (1) अश्वनी सोनवानी पिता संतोष सोनवानी उम्र 24 वर्ष साकिन छोटी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर

महतारी वंदन योजना का पैसा चेक करने के लिए अपना मोबाइल या आधार नंबर इस लिंक पर क्लिक कर डालें https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!