छत्तीसगढ़

बिलासपुर : उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं…..

बिलासपुर, 25 फरवरी 2024/उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज नेहरू चौक स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उप मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता और बड़े इत्मीनान से सुना। सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा दिलाया। लगभग ढाई सौ लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। बिलासपुर के साथ-साथ आस-पास के जिलों से भी लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।

जनदर्शन में उपमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने घोषणानुरूप लंबित डीए बढ़ाने की मांग की। मुंगेली जिले से स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया। श्रीमती रेखा ठाकुर ने बताया की शासन द्वारा रेडी-टू-ईट का संचालन स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिये जाने का फैसला स्वागतयोग्य है। इससे हम सभी समूह की महिलाओं में हर्ष व्याप्त है। जनदर्शन में लोग निजी और सामूहिक किस्म की समस्याओं को लेकर पहुंचे।

विष्णु नगर निवासी श्री चूरामणी मानिकपुरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की। मितानिनों के प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर मानदेय समय पर दिलवाने की मांग की। उप मुख्यमंत्री ने उनके आवेदन पर गंभीरता से कार्यवाही का आश्वासन दिया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!