बालोद : प्रार्थी लोकेश कुमार ठाकुर ने लिखित शिकायत आवेदन किया कि दिनांक 16.02.2024 के रात्रि करीबन 08.30 बजे दो युवक मोटर सायकल से प्रार्थी लोकेश कुमार ठाकुर के ग्राम पुरवाटोला में स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने जो पेट्रोल डलाकर प्रार्थी लोकेश ठाकुर से बाद-विवाद, बहसबाजी करके चले गये कुछ समय बाद पुनः दोनो युवक मोटर सायकल मे आये और 110 रूपये का पेट्रोल डलाने के बाद बहस करते बिल मांगने लगा प्रार्थी लोकेश ठाकुर द्वारा अभी बिल नहीं निकल पायेगा थोड़ी देर रुक जाओं बोलने पर दोनो व्यक्ति प्रार्थी से वाद विवाद, झगडा लडाई कर चला गया, और दोनो व्यक्ति पुनः अपने अन्य 05 दोस्तों के साथ आकर प्रार्थी से गाली गलौज कर, वाद विवाद कर मारने पिटने पर उतारू होकर मारने के लिये दौड़ाया है, प्रार्थी लोकेश ठाकुर के शिकायत आवेदन जांच पर वाद विवाद कर झगड़ा लड़ाई करने वाले अनावेदकगण 01. देवेन्द्र कुमार गावड़े पिता अनुप कुमार गावड़े उम्र 21 वर्ष साकिन शिकारीटोला थाना दल्लीराजहरा 02. सागर सिंह चुरेन्द्र पिता गजराज सिंह चुरेन्द्र उम्र 21 वर्ष निवासी शिकारीटोला थाना दल्लीराजहरा 03. तिलोचन कुमार देवहारी पिता लालसिह देवहारी उम्र 19 वर्ष साकिन बोरगांव थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग.) एवं इनके 04 अन्य नाबालिग साथियों को तलब कर पुछताछ करने प्रार्थी के साथ शराब के नशे में ठाकुर पेट्रोल पंप के संचालक के पुत्र लोकेश ठाकुर से वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा करना मारने पीटने के दौड़ाना स्वीकार करने पर 04 नाबालिग लड़कों को समझाईस देकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु अनावेदकगण 01. देवेन्द्र कुमार गावड़े पिता अनुप कुमार गावड़े उम्र 21 वर्ष साकिन शिकारीटोला थाना दल्लीराजहरा 02. सागर सिंह चुरेन्द्र पिता गजराज सिंह चुरेन्द्र उम्र 21 वर्ष निवासी शिकारीटोला थाना दल्लीराजहरा 03. तिलोचन कुमार देवहारी पिता लालसिह देवहारी उम्र 19 वर्ष साकिन बोरगांव थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग.) के विरूध्द धारा 151/107,116 (3) जाफौ के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
Related Articles
भीषण सड़क दुर्घटना: 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, गैस कटर से ट्रक का केबिन काटकर 3 घायलों को निकाला बाहर..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ लो-प्रेशर, आज रायपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल
जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 कार 552.10 किलोग्राम गांजा सहित 1 करोड़ 21 लाख का माल जप्त, 2 तस्कर गिरफ्तार…
मानसून पर लगा तीन दिन का ब्रेक आज होगा खत्म, दो दिन बाद फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत, उत्तर व दक्षिण के जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट…
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…
FOREX ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार..










