रायगढ़ । कल दिनांक 30/01/2024 के शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को आरपीएफ से सूचना मिली कि दो संदग्धि व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन के बाहर पिट्टू बैग में मादक पदार्थ गांजा के साथ देखा गया है । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर गांजा तस्करों के भाग जाने की आशंका पर तत्काल थाने से उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर के हमराह कोतवाली पुलिस की टीम को रेलवे स्टेशन रवाना किया गया । कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रेल्वे सुरक्षा बल टास्क टीम के साथ आसपास के क्षेत्रों में दोनों संदेहों को तलाश किया गया जो रेलवे स्टेशन के बाहर महादेव मंदिर के सामने पिट्टू बैग पकड़े दिखे । पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ा जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम- गौरांगो राजहंस और रमाकांत सुना दोनों निवासी जिला बौध (उड़ीसा) के रहने वाले बताए । पुलिस टीम ने दोनों को रेड कार्यवाही की जानकारी देकर उनकी तलाशी लिया गया जिसमें संदेही गौरांगों राजहंस के पास पिट्टू बैग से चार पैकेट मादक पदार्थ गांजा एवं रमाकांत सुना के आधिपत्य वाले काले पिट्ठू बैग से एक पैकेट में रखा गांजा बरामद हुआ । जप्त गांजा का वजन कराने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 5 किलो गांजा कीमत ₹60,000 का जप्त किया गया है । पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर रायगढ़ में खपाने आए थे । आरोपी – 01 गौरांगो राजहंस पिता पाइको राजहंस उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम खोजरोज प्रायमरी स्कूल के पास थाना मनुमुड़ा जिला बौध (उड़िसा) 02. रमाकांत सुना पिता लोहाबीर सुना उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम लोनडोन पोड़ा प्रायमरी स्कूल के पीछे थाना कन्टामल जिला बौध (उड़िसा) के कृत्य पर थाना कोतवाली में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।
Related Articles
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल, रीयल टाइम खपत की जानकारी से उपभोक्ता खुद कर सकते हैं बिजली उपयोग नियंत्रित : विद्युत विभाग
भीषण सड़क दुर्घटना: 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, गैस कटर से ट्रक का केबिन काटकर 3 घायलों को निकाला बाहर..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ लो-प्रेशर, आज रायपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल
जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 कार 552.10 किलोग्राम गांजा सहित 1 करोड़ 21 लाख का माल जप्त, 2 तस्कर गिरफ्तार…
मानसून पर लगा तीन दिन का ब्रेक आज होगा खत्म, दो दिन बाद फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत, उत्तर व दक्षिण के जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट…
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…
FOREX ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार..










