छत्तीसगढ़

ATM मशीन को तोड़फोड़ कर रूपये चुराने वाले दिगर जिला व अंर्तराज्यीय गिरोह को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली सफलता..

बालोद : दिनांक 04/05.01.2024 की दरम्यिानी रात्रि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के एमटीएम मशीन को अज्ञात आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ कर मशीन में रखे रकम को चोरी करने का प्रयास किया गया था। जिस पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 02/2024, धारा 457,380,427,511 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु थाना अर्जुन्दा एवं साइबर सेल से विशेष टीम गठित किया गया था। टीम द्वारा ग्राम कुरदी के एटीएम के आसपास जाकर घटना स्थल का बारीकी से जांच कर एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया।

जिसमे आरोपियो द्वारा एटीएम में अपने चेहरे को गम्छे से बांध कर आए थे जिससे उन लोगो का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा था। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एवं घटना स्थल से आने जाने वाले रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर उसका बारीकी से विषेलषण कर टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों (1) सूरज कुमार देशमुख पिता राजू देशमुख उम्र 22 वर्ष पता बर्मा मेस भक्तिनगर मोना रोड जमषेदपुर (झारखण्ड) (2) भूपेंद्र कुमार देशमुख पिता रिखीराम देशमुख उम्र 26 वर्ष पता भाटापारा थनौद थाना पुलगांव जिला दुर्ग, (3) संजय कुमार ठाकुर पिता रामसिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष पता भाटापारा थनौद थाना पुलगांव जिला दुर्ग (4) विकास साहू पिता सुरेद्र साहू उम्र 22 वर्ष पता अंजोरा कबीर चौक थाना सोमनी जिला राजनांदगांव को थनौद जिला दुर्ग व जिला धमतरी से गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ करने पर वह अपने कथन में बताया कि सूरज कुमार देषमुख झारखण्ड से आकर पैसे मिलेंगे कहकर अपने 03 साथियों के साथ योजना बना कर अर्जुन्दा दाउपारा एसबीआई एटीएम व ग्राम कुरदी एटीएम मशीन तोड़फोड़ कर रुपए चोरी करने का प्रयास करना बताया है। आरोपियों के कब्जे से दो नग मोटर सायकल,हथौड़ी,पेचकस,पेंचिश, बरामद किया गया है, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!