छत्तीसगढ़

मस्तूरी : कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

मस्तूरी : ग्राम पाराघाट एवं ग्राम देवगांव में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहा ग्राम पाराघाट मे आरोपी नकुल वस्त्रकार अपने घर के पीछे बाडी मे छिपाकर रखे 20 लीटर क्षमता वाली जरीकेन मे 08 लीटर महुआ शराब कीमती 1600रू एवं गुहाराम खांडेकर अपने घर के बगल के बाडी मे छिपा कर रखे 10 लीटर क्षमता जरिकेन मे 06 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200रू एवं ग्राम देवगांव मे राकेश बंजारे अपने घर के छत मे पैरा नीचे छिपा कर रखे 10 लीटर क्षमती जरीकेन मे 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400रू. जप्त किया गया आरोपीयो से पुछताछ करने पर आरोपीयों द्वारा अपने पास बिक्री करने हेतु अवैध रूप शराब को रखना स्वीकार करने से आरोपीयों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध पृथक-पृथक धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

नाम आरोपी 1 नकुल वस्त्रकार पिता स्व पुरीराम वस्त्रकार उम्र 29 साल साकिन पाराघाट

2 गुहा राम खांडेकर पिता उमेन्द्र राम खांडेकर उम्र 22 साल साकिन पाराघाट थाना मस्तूरी

3 राकेश बंजारे पिता पुसउ राम बंजारे उम्र 39 साल साकिन देवगांव थाना मसतूरी

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!