छत्तीसगढ़

अकलतरा : रात्रि में घर अंदर घुसकर नाबालिक बालिका से छेडछाड करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार….

अकलतरा : दिनांक 30.10.2023 को रात्रि में पीडिता अपने घर मे सोयी थी की तभी रात्रि करीबन 10:00 बजे आरोपी मनोज कुमार साहू उर्फ पोटु द्वारा घर के पीछे रास्ते से आकर बेईजत्तती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो मारपीट किया जिसकी आवाज सुनकर परिजन लोग आए तो आरोपी भाग गया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 558/23 धारा 458, 354, 294, 323 भादवि 8 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी घटना घटित कर फरार था जिसकी अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना के दौरान आरोपी मनोज उर्फ़ पोटु साकिन किरारी थाना अकलतरा को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!