छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नाबालिक बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को नोएडा उत्तर प्रदेश से पकड़ने में मिली सफलता..

बिलासपुर : प्रार्थिया दिनॉक 19-12-2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की कही चली गई है, जो वापस नहीं आई है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वरा उसे बहलाफुसलाकर भगा ले जाने की आशंका पर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर पजासाजी में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया, जिस पर बच्चों से संबंधित गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, अति०पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका की पतासाजी की जा रही थी कि अपहृत बालिका को नोएडा उत्तर प्रदेश से आरोपी तरूण सिंह ऊर्फ टोनी के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी एवं बाल संप्रेक्षण अधिकारी से कराया गया, पीड़िता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी तरूण सिंह ऊर्फ टोनी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसे बहलाफुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है, जिस पर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट भादवि जोड़ा गया एवं प्रकरण के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी- तरूण सिंह ऊर्फ टोनी पिता महंत सिंह उम्र 25 साल साकिन सेक्टर 44 नोएडा छलैरा थाना कोतवाली सेक्टर 39 गौतम बुध्द नगर जिला गौतम बुध्द नगर उत्तर प्रदेश

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!