छत्तीसगढ़

जिंदल कंपनी के 04 सुरक्षा गार्ड्स पर पुलिस ने तत्काल दर्ज की एफआईआर..

रायगढ़, 21 दिसंबर 2023/जिंदल उद्योग के बाहर प्रदर्शन कर रहे ठेकाकर्मियों के साथ मार पीट करने वाले जिंदल कंपनी के 04 सुरक्षा गार्ड्स पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामला संज्ञान पर आने पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

जिंदल के ठेका मजदूरो के श्रमिकों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान दिनांक 21 दिसंबर 2023 को जिंदल कंपनी के सुरक्षा गार्ड के द्वारा ठेका मज़दूर सदानंद चौहान के सिर में , दुर्गा चरण पटेल के पैर में लाठी डण्डे से मारने से चोटे आई है जिस पर तत्काल प्रार्थी सदानंद चौहान पिता मनबोधी चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी – किरोड़ीमल नगर रायगढ़ के सूचना पर थाना कोतरारोड में अपराध क्रमांक 578/23 धारा 307 आईपीसी क़ायम कर घटना कारित करने वाले आरोपियों 04 जिंदल कंपनी के सुरक्षा गार्ड आरोपी – (1) संदीप यादव पिता राम अवतार यादव उम्र 21 साल निवासी नान्दपुर थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली कोतरारोड़ (2) अलाउद्दीन पिता रफ़ीकुद्दीन उम्र 40 साल निवासी सागन थाना कैथल जिला कैथल हरियाणा हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली कोतरारोड़

(3) राजेश कुमार पिता स्वर्गीय सुरजन दास उम्र 43 निवासी जांबा थाना पुंडरी जिला कैथल हरियाणा हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली कोतरारोड़ (4) गणेश कुमार चौहान पिता लकेश्वर प्रसाद चौहान उम्र 40 साल निवासी अकलतरा वार्ड क्रमांक 02 थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम सिक्योरिटी बैरक पुराना गेट पतरापाली थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को तत्काल गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया मामले का विवेचना जारी है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!