छत्तीसगढ़

21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी, धान खरीदी को लेकर दाम नया मिलेगा या पुराना? असमंजस में किसान..

छत्तिसगढ़ राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के बाद 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी कर दिया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में सभी संभागायुक्तों व कलेक्टरों को आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले प्रति एकड़ 20 क्विटंल की दर से धान खरीदी की जा रही थी। 21 क्विंटल की पात्रता एक नवंबर से लागू होगी। जो किसान पुराने नियम के हिसाब से धान बेच चुके हैं, वे भी अब निर्धारित पात्रता में बेच सकेंगे।

असमंजस में किसान समर्थन मूल्य मिलेगा या नहीं?

वनिर्वाचित बीजेपी सरकार ने अपने चुनावी घोषण पत्र में दो साल का बकाया बोनस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को देने का वादा किया है. यही नहीं बीजेपी ने धान खरीदी प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया है. परंतु किसान इस असमंजस में हैं कि बीजेपी सरकार द्वारा घोषित यह समर्थन मूल्य उन्हें मिलेगा या नहीं? प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने अपनी कैबिनेट की बैठक में दो साल के बकाया बोनस को देने का फैसला तो कर दिया है किन्तु धान समर्थन मूल्य 3100 रुपए एक मुश्त भुगतान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है पूर्ववर्ती सरकार के आदेश के तहत मोटा धान 2 हजार 183 रुपए और पतला धान 2 हजार 203 रुपए क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है. बताया गया है कि यह राशि दो-तीन दिन में कर्ज काटकर किसानों के खाते में पहुंच भी रही है. कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी की शेष अंतर की राशि बोनस समेत राजीव गांधी न्याय योजना के तहत प्रति क्विंटल करीब 9 हजार रुपए किसानों को चार किस्तों में दी जाती रही है

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!