छत्तीसगढ़

मोबाइल के माध्यम से दूसरे व्यक्ति के नाम से 04 लाख रुपए का बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन निकाल कर अपने खाते में पैसा को ट्रांसफर कर आहरण कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

जांजगीर चांपा :- प्रार्थी लहरी बरेठ उम्र 28 वर्ष साकीन खोखरा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया की इसके पास बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन का किस्त नही पटाने के संबंध में फोन आया तब प्रार्थी के द्वारा लोन नही लिए जाने पर बैंक में पता किया तो पता चला कि प्रार्थी के मोबाइल के माध्यम से उसके खाता से मनीष सिंह निवासी अवरिद के द्वारा 4,00,000/रु का लोन निकाल के आपने खाता में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी किया है की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 868/23 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया।

दौरान विवेचना आरोपी मनीष सिंह निवासी अवरिद थाना नवागढ़ को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने प्रार्थी से धोखाधड़ी कर उसके खाते से चार लाख रुपए लोन निकाल कर अपने खाते में ट्रांसफर करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.12.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!