छत्तीसगढ़

रायपुर : प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 16.12.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित यदुवंशी चौक पास कुछ व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखें है तथा बिक्री करने की फिराक मंे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए 04 व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सेवा सिंह, उमेश यदु, हरप्रीत सिंह एवं शुभम मिलन निवासी हीरापुर कबीर नगर रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखा होना पाया गया। जिस पर चारों आरोपियांे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 246/23 धारा 22(क) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) को पंजाब से लाना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. सेवा सिंह पिता मनजीत सिंह उम्र 28 साल निवासी एल.आई.जी. 2326 सरदार प्रोविजन स्टोर के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

02. उमेश यदु पिता प्रभुलाल यदु उम्र 32 साल निवासी उड़ता हनुमान मंदिर पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

03. हरप्रीत सिंह पिता कुलदीप सिंह उम्र 28 साल निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

04. शुभम मिलन पिता प्रदीप मिलन उम्र 28 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!