छत्तीसगढ़

तखतपुर पुलिस द्वारा बोरवेल्स पाईस चोरी करने वाले 03 चोर को किया गया गिरफ्तार….

तखतपुर : प्रार्थी रामनाथ साहू पिता सुखराम साहू, जल प्रदाय लाईन मेन नगर पालिका तखतपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वार्ड क्रमांक 04 तखतपुर में नल जल पाईप लाईन का कार्य दौरान 04 नग बोरवेल्स पाईप कीमती 12 हजार रूपए को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर तखतपुर पुलिस द्वारा पतातलाश कर रिपोर्ट के कुछ ही समय में आरोपी सोमेस उर्फ गब्बर मसीह, करन राज सूर्यवंशी, शेख जमशेद के कब्जे से चोरी किए गए 04 नग बोरवेल्स पाईप को जप्त कर आरोपियों को गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

जप्त सामान – 04 नग बोरवेल्स पाईप कीमती 12 हजार रूपए

आरोपी – 

1. सोमेस उर्फ गब्बर मसीह पिता संजय मसीह उम्र 19 साल निवासी मिशन कम्पाउण्ड तखतपुर

2. करन राज सूर्यवंशी पिता शीतल राज उम्र 23 साल वार्ड 04 आजाद नगर तखतपुर।

3. शेख जमशेद पिता शेख सुबरत उम्र 34 साल निवासी आवास पारा बरेला थाना जरहागांव

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!