बालोद : प्रार्थी कमलेश साहू निवासी वार्ड नंबर 13 ग्राम टिकरी जो दिनांक 29.11.2023 को शाम करीबन 06.00 बजे अपने ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 24 पी. 6950 स्वराज को अपने दुकान मोहित टेन्ट हाउस ,व्यवसायिक परिसर में पास खडी किया था। उसके बाद वह अपने घर टिकरी जाकर खाना खाकर सो गया। बाद दिनांक 30.11.2023 को सुबह 07.00 बजे अपने दुकान के पास जाकर देखा तो उक्त ट्रेक्टर के बैटरी का बाक्स खुला हुआ था जिसमें लगा BOSCH कंपनी का बैटरी जिसका सीरियल नंबर S5105D31R जो कीमती 7500 रू0 था उसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था, कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपीगणो को मो0सा0 में बैटरी ले जाते देखने की सूचना पर आरोपी खिलावन ठाकुर को पकड़कर पूछने पर वह अपने अन्य साथी खोमप्रकाश ठाकुर, जितेंद्र भुआर्य के साथ में मो0सा0 एचएफ डीलक्स सीजी 24 एस, 9177 में चोरी किये बैटरी को ले जाकर ग्राम परसुली निवासी आशाराम साहू के पास 500 रूपये में बिक्री किये और रकम को शराब एवं खाने पीने में खर्च करना बताने पर आरोपीयों को साथ में थाना लाकर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम का मेमोरेण्डम कथन लेकर आरोपी जितेंद्र भुआर्य से मो0सा0 एचएफ डीलक्स सीजी 24 एस, 9177 को जप्त कर आरोपी बैटरी खरीददार आशाराम साहू पिता स्व0 गणेश साहू उम्र 76 साल, साकिन परसुली के कब्जे से चोरी गये बैटरी BOSCH कंपनी का कीमती 7,500 रूपये को बरामद किया गया है। गवाहो के कथन , घटना स्थल निरीक्षण तथा मेमोरेण्डम कथन व जप्ती से आरोपीयाण खिलावन ठाकुर उर्फ खिलेंद्र पिता बंशीलाल ठाकुर, उम्र 26साल, साकिन स्थायी पता डुण्डेरा, थाना अर्जुंदा, वर्तमान पता – ग्राम टिकरी, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद जितेंद्र सिंह भुआर्य पिता अर्जुंन सिंह भुआर्य उम्र 26 साल, साकिन वार्ड क्र0 11 अर्जुंदा, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद खोमप्रकाश ठाकुर पिता तोरण लाल ठाकुर, उम्र 34 साल, साकिन वार्ड क्र0 15 अर्जुंदा, थाना अर्जुंदा, जिला बालोद छ0ग0व आशाराम साहू पिता स्व0 गणेश राम साहू, उम्र 78 साल, साकिन परसुली, बडेपारा , थाना अर्जुंदा, जिला बालोद छ0ग0 के द्वारा अपराध धारा 379,411,34 भादवि का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से दिनांक 02.11.2023 के 12.05, 130.10, 13.15, 13.20 बजे गिर0 कर मामला अजमानतीय जुर्म का होने से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











