छत्तीसगढ़

नाबालिग के अपहरण के मामले में मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया..

जशपुर : आज दिनांक 29.11.2023 को थाना जशपुर को लगभग 10ः30 बजे सूचना मिला कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़की जो आज स्कूल जाने के लिये अपनी एक सहेली के साथ घर से आ रही थी, रास्ते में एक कार में एक लड़का आया और उसे अपने कार में बैठाकर ले गया, उसकी सहेली ने इस बात की जानकारी अपने स्कूल के शिक्षक एवं परिजनों को दिया।

तत्काल पुलिस की 03 अलग-अलग टीम का गठन कर अपहृत बालिका की पतासाजी हेतु लगाया गया, टीम द्वारा सरहदी इलाकों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा का फूटेज निकालकर सभी थाना/चौकी क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी।

पुलिस का अत्यधिक दबाव पड़ने से आरोपी ने अपहृता को लोखंडी से आगे एक जंगल में छिपाया था, पुलिस द्वारा जंगल का घेराबंदी कर अपहृता को बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। प्रकरण में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है, प्रकरण की विवेचना जारी है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!