छत्तीसगढ़

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बिक्री करने वाला पकड़ाया…….

दुर्ग : प्रार्थी बुधारू राम यादव निवासी सुभाष चैक सुपेला की पट्टा भूमि सुभाष चैक सुपेला स्थित को सुखदेव यादव निवासी आदर्श नगर दुर्ग द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्व. चन्द्रमोहन नायर को बिक्री करने की जानकारी प्रार्थी को होने पर शिकायत प्रस्तुत किया गया है। जांच पर आरोपी द्वारा धोखाधडी करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी क्रम में धोखाधडी के आरोपी सुखदेव यादव का पता तलाश किया जा रहा था। आज दिनांक 29.11.2023 को आरोपी सुखदेव यादव को आदर्श नगर दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर प्रार्थी की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2012 में स्व. चन्द्रमोहन नायर को खसरा नंबर 718 रकबा 7.82 डिसमिल में करीब 5000 वर्गफीट भूमि बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

आरोपी का नाम- सुखदेव यादव पिता स्व. महंगु राम यादव उम्र 58 साल निवासी न्यू आदर्श नगर वार्ड क्र. 53 थाना पद्मनाभपुर जिला दुर्ग

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!