छत्तीसगढ़

महिला से छेड़छाड़, मारपीट, मोबाईल लूटकर फरार रहने वाले एवं साक्ष्य छुपाने वाले आरोपी गिरफ्तार….

जशपुर : थाना कुनकुरी क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने दिनांक 12.11.2023 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका जुगल किशोर गुप्ता से पूर्व में प्रेम संबंध था जो शादी करने से इंकार कर दिया था। जुगल किशोर गुप्ता द्वारा प्रार्थिया से दुष्कर्म करने से वह उसके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में आरोपी जुगल किशोर गुप्ता को कुछ दिन पूर्व जमानत दिया गया है।

आरोपी जुगल किशोर गुप्ता द्वारा जेल से छूटने के उपरांत पुनः प्रार्थिया का पीछा करने एवं मौका देखकर बुरी नियत से छेड़छाड़ करने एवं विरोध करने पर टाईल्स पत्थर से मारपीट कर उसके पास रखे मोबाईल को लूटकर भाग गया है। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर धारा 354, 354(ख), 323, 506, 392, 201 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्षन में आरोपी की पतासाजी हेतु एक टीम का गठन किया गया था, टीम द्वारा सायबर सेल एवं मुखबीर की सूचना पर आरोपी के गुमला में छिपे रहने की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी जुगल किशोर गुप्ता उम्र 27 साल निवासी दुलदुला के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 27.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!