छत्तीसगढ़

युवती को अपने पास बुलाकर दुष्कर्म करने एवं धमकी देकर मोबाईल से अष्लील वीडियो प्राप्त कर वीडियो को वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : थाना तपकरा क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने दिनांक 22.09.2023 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका सोनू सिंह उम्र 23 साल निवासी मगरा थाना बरवाडीह जिला लातेहार (झारखंड) से विगत 01 वर्ष पूर्व से मोबाईल से बातचीत होता था, उसने प्रार्थिया को अपने एक रिश्तेदार की शादी में लातेहार(झारखंड) बुलाया था, प्रार्थिया के वहां जाने पर वह उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान सोनू सिंह ने प्रार्थिया को धमकी देकर अश्लील वीडियो बनवाया एवं उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा आरोपी के निवास स्थान में दबिश देकर उसे अभिरक्षा में थाना में लाया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी सोनू सिंह उम्र 23 साल निवासी मगरा थाना बरवाडीह जिला लातेहार (झारखंड) के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 24.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!