छत्तीसगढ़

मस्तूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में डीजल चोरी करने की नियत से हाईवे में लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्कार्पियों, 230 लीटर डीजल जप्त….

बिलासपुर : थाना मस्तुरी क्षेत्रान्तर्गत आये दिन हो रहे डीजल चोरी एवं लूटपाट की घटना की रोकथाम किये जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में बढ़ते हुए डीजल चोरी एवं लूट की घटना/वारदात पर अंकुश लगाये जाने हेतु कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीणद्ध श्रीमती अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक( हेड क्वाटर) श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन पर एंटी क्राइम कंट्रोल यूनिट एवं साईबर सेल की सहायता से थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत थाना मस्तूरी के नेतृत्व में टीम गठित कर डीजल की चोरी करने की नीयत से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों सहित घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग के स्कार्पियों कमांक CG10BJ 4584 एवं सात नग जरिकेन डब्बा में भरा हुआ कुल 230 लीटर डीजल को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया है। । उक्त सभी आरोपियों द्वारा पूर्व में मस्तुरी क्षेत्रान्तर्गत 03 मामलों में डीजल चोरी व लूटपात की घटना को अंजाम दिया गया है।उक्त सभी मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी — 01. संजीत कुमार अनंत पिता लक्ष्मीनारायण अनंत उम्र 21 साल साकिन बुचीहरदी पहरीपारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ०ग०)

02. संजीव कुमार साण्डे पिता स्व० मोहितराम साण्डे उम्र 27 साल साकिन बिरगहनी अमरपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ०ग०)

03. युसुफ चन्द्राकर उर्फ भोला पिता अमृत चन्द्राकर उम्र 21 साल साकिन बिरगहनी तिलहापारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ०ग०)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!