छत्तीसगढ़

अंधविश्वास में षड़यंत्रपूर्वक हत्या करने वाले एक ही परिवार के महिला सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार…..

जशपुर : दिनांक 16.11.2023 को थाना कुनकुरी को सूचना मिला कि हर्राडांड़ जखाटोली में *मृतक वृन्दा राम नागवंशी उम्र 64 साल* का शव सी.सी. रोड में पड़ा हुआ है, उसके सिर, चेहरा में गंभीर चोंट लगा है, खून बह रहा है। प्रथम दृष्टया में किसी हथियार से मृतक को मारपीट कर हत्या किया जाना पाया गया। मृतक के पुत्र संजय राम उम्र 32 साल की रिपोर्ट पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

विवेचना दौरान टीम को ज्ञात हुआ कि हर्राडांड़ का मनोज कुमार एवं उसका पुत्र किरनजीत मृतक से अंधविष्वास करने का शंका कर रंजिश रखते थे, संदेह के आधार पर उक्त पिता-पुत्र को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक वृन्दाराम उर्फ बैगा झाड़-फूंक ओझा का कार्य करता था, जब भी वह उनसे मिलता था तो उन्हें कुछ अनहोनी कर दूंगा कहा करता था। मनोज कुमार के परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहते थे, किरनजीत भी बहुत बीमार हुआ था। उन्हें शंका था कि वृन्दाराम उर्फ बैगा ने ही उसके परिवार को कुछ कर दिया है। इसलिये मनोज कुमार एवं उसका पुत्र किरनजीत योजना बनाये कि वे वृन्दाराम उर्फ बैगा को जान से मारकर खत्म कर देंगें और वे मौके की तलाश में थे। दिनांक 15.11.2023 को वृन्दाराम उर्फ बैगा रात में 09 बजे के बाद उनसे मिलने पर मौका देखकर मनोज कुमार अपने पास रखे डंडा से उसके गला, सिर में 03-04 बार वार किया, तब वह बेहोश होकर जमीन में गिर गया, फिर साथ में रही अपनी पत्नी फुलमेत के साथ दोनों सीधे अपने घर आकर पुत्र किरनजीत को बताये तो किरनजीत घर से टांगी लेकर गया और वृन्दा राम को जिंदा देखकर 3-4 बार टांगी के पासा से उसके सिर में वारकर हत्या कर दिया। आरोपियों के मेमोरंडम से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, टांगी एवं मोबाईल इत्यादि को जप्त किया गया है। प्रकरण में संलिप्त आरोपीगण 1-मनोज कुमार उम्र 58 साल, 2-किरनजीत उम्र 20 साल एवं 3-फुलमेत बाई उम्र 55 साल सभी निवासी हर्राडांड़ जखाटोली थाना कुनकुरी को दिनांक 21.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!