छत्तीसगढ़राजनीति

बिलासपुर में 9.30 बजे तक सबसे ज्यादा 6 प्रतिशत तो बिल्हा में सबसे कम 3.50 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें जिले किस सीट में कितना हुआ मतदान…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दूसरे चरण के मतदान जारी है मतदान सूबे के 19 जिलों की 70 सीटों पर होगा. इनमें से 9 सीट एससी और 17 एसटी के लिए आरक्षित की गई है. दूसरे चरण के मतदान में कुल 958 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे. बता दें कि दूसरे चरण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की सीट पर मतदान होगा. इसके साथ ही 10 मंत्री भी मैदान में हैं.

जानकारी के मुताबिक, 70 सीटों पर कुल वोटरों की संख्या 1.63 करोड़ है. इसमें 81.42 लाख पुरुष वोटर और 81.72 लाख महिला वोटर हैं, जबकि 684 थर्ड जेंडर के वोटर हैं. चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम चरण के लिए 18,806 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

बिलासपुर जिले के किस सीट में अभी तक कितना हुआ मतदान…

कोटा – 25              4.00%

तखतपुर – 28          4.50%

बिलासपुर – 30        6.00%

बिल्हा – 29              3.50%

बेलतरा – 31            4.87%

मस्तुरी – 32             4.00%

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!