छत्तीसगढ़राजनीति

बेलतरा पहुंचे अनुराग ठाकुर, कहा जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं, वह गारंटियों का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं….

बेलतरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला के पक्ष में अनुराग ठाकुर ने विशाल जनसभा को संबोधित किया जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक और हिमाचल तक कांग्रेस की तमाम गारंटियाँ फेल हुई हैं। जिनकी खुद की कोई गारंटी नहीं है, वह गारंटियों का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं। बेलतरा के इस जनसैलाब समेत पूरा छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार के कुशासन से मुक्ति पाना चाहता है, भाजपा को जिताना चाहता है। पूर्व विधायक रजनीश सिंह की भी तारीफ की। छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद अगर भाजपा सरकार बनी तो 2 साल के अंदर सारे वादे पूरा करने की बात कही छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय है, कमल खिलना निश्चित है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!