छत्तीसगढ़

दुर्ग : हत्या के 02 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजीश, चिड़हाने की बात को लेकर की गई हत्या……

दुर्ग : दिनांक 13.11.2023 को प्रार्थी द्वारा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.11.2023 के रात्री 11.45 के आसपास श्रमिक प्रतीक्षालय की ओर जाकर देखा कि श्रमिक प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति बिजली खंभा के पास खून से लतपथ गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था वह व्यक्ति जान पहचान का रवि राजपूत था । आहत को परिजन मोहल्ले के लोग द्वारा उपचार के लिये गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गये।

डाक्टर साहब द्वारा रवि राजपूत को चेक करने पर मृत घोषित कर दिये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी धर पकड़ हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में तत्काल ठीम गठीत कर आरोपी पता साजी हेतु रवाना होकर संदेहियो को हिरासत में लेकर गंभीरता व सख्ती से पूछताछ करने पर आयुष यादव उर्फ शुभम एवं दिलीप कुमार साहू द्वारा दिनांक घटना समय सदर को पुरानी रंजीश व जगह जगह सब के सामने चिड़हाने व अनावश्यक मारपीट करने के कारण दोनो एकराय होकर अपने पास रखे बटन वाला धारदार चाकू से लगातार ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दिये। रवि उर्फ विष्णु राजपूत की हत्या कर आरोपियान वाहन होण्डा एक्टिवा सफेद रंग वाहन क्रमांक CG 07 BY 7408 का उपयोग कर फरार होकर धनोरा में छिप गये थे। आरोपी आयुष उर्फ शुभम यादव से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं वाहन को जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जाता है।

कृ 1 अपराध क्र. 466/2023 धारा 302,34 भादवि नाम आरोपी आयुष यादव उर्फ शुभम पिता स्व. मनोज यादव उम्र 25 साल साकिन सिकोला भाठा संग्राम चौक के पास दुर्ग, थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छ0ग0 जप्ती एक लोहे का बटन वाला धारदार चाकू दिलीप कुमार साहू पिता लीलाधर साहू उम्र 27 साल साकिन सिकोला बस्ती वार्ड नंबर 15 तिरंगा चौक पास | CG 07 BY 7408 वाहन एक्टिवा क्रमांक दुर्ग, थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0 )

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!