छत्तीसगढ़

हिर्री : 155 लीटर महुआ कच्ची शराब व पिकप जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार…..

हिर्री : क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी हिरी हरीश टांडेकर को सूचना मिला की ग्राम खजूरी से भारी मात्रा मे अवैध महुआ शराब पिकअप क्रमांक सीजी 10 AB 0476 में भरकर परिवहन करने की सूचना मुखबीर से प्राप्त हुई थी , जिसके तहत ग्राम खजूरी रोड में नाकाबंदी किया जहां रात्रि लगभग 09.00बजे बेलमुंडी की ओर से उक्त वाहनआते हुए मिला जिसे रोक कर पूछताछ किया गया एवं वाहन को चेक करने पर महुआ कच्ची शराब मिले जिस में कुल चार प्लास्टिक के 35 लीटर वाले बड़े डिब्बे में एवं पांच-पांच लीटर के तीन डिब्बे में महुआ शराब जुमला 155 लीटर शराब कीमती 31000 रुपया का मिला आरोपी गणों द्वारा उक्त शराब को अवैध रूप से मुनाफा कमाने के लिए बिक्री करने के लिए ले जाना पाया जाने पर उपरोक्त धारा सदर कायम किया गया है पिकअप जिसकी कीमत 7 लाख रुपया है को मौके पर जप्त किया गया जबकि शराब के संबंध में आरोपी गणों के द्वारा कोई भी विद्या कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त अपराध धारा सदर कायम किया गया है आरोपीयो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. भगवान सिंह पिता स्व.जनकु राम सिदार उम्र 43 साल साकिन खजूरी थाना हिर्री

2. भुवन राम छेदाम पिता स्व.दुजराम छेदाम उम्र 50 साल साकिन खजूरी थाना हिर्री जिला बिलासपुर

जप्ती – पिकप क्र. CG10AB 0476 एवं 35 लीटर वाली प्लास्टिक वाला 04 डिब्बा में जुमला 140 लीटर 05 लीटर वाला प्लास्टिक 03 डिब्बा में 15 लीटर कुल 155 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!