छत्तीसगढ़राजनीति

CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को सालाना 15 हजार देने का एलान..

छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा CM ने कहा आज देवारी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे जिस तरह से माता लक्ष्मी पांच साल तक छत्तीसगढ़ के जन-जन में अपना आशीर्वाद दी हैं और हम “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़” के अपने मिशन पर चल पड़े हैं। मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है। आज देवारी के शुभ दिन पर हम अपनी माताओं और बहनों को और समृद्ध और सक्षम देखना चाहते हैं।

इसलिए आज देवारी के शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा करता हूँ कि आप कांग्रेस को वोट दीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाइए हम “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” लांच करेंगे जिसके तहत हम 15,000 रुपए प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे।

सभी माताओं और बहनों को बोलना चाहूँगा कि आपको कहीं लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है, न ही कोई फ़ॉर्म भरने की ज़रूरत है।

कांग्रेस की सरकार बनवाओ, सरकार खुद सर्वे कराएगी आपके घर। सब ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा। कोई लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!