छत्तीसगढ़

मस्तूरी पुलिस की कार्यवाही मुडपार, टिकारी, ईटवा, नगाराडीह के 04 आरोपी गिरफ्तार…

मस्तूरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुल 254 लीटर महुआ शराब व 02 मोटर सायकल किया गया जप्त 04 आरोपी गिरफ्तार...

थाना मस्तूरी पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 11/11/2023 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने व विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रेड कार्यवाही हेतु 04 अलग- अलग टीमें गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।गठित टीम द्वारा मस्तूरी थाना के अलग अलग क्षेत्र से भारी मात्रा मे अवैध महुआ शराब जप्त कर पृथक-पृथक अपराध दर्ज आरोपीयो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:- 1.सचिन बंजारे पिता जवाहर बंजारे उम्र 28 साल साकिन नगाराडीह थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर जप्त महुआ शराब 85 लीटर व एक मोटर सायकिल

2. संतोष कुमार मेहर पिता अलखराम उम्र 33 साल साकिन मुडपार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर जप्त महुआ शराब 60 लीटर व एक मोटर सायकिल

3. दुर्गा मुस्कान डहरिया पिता ओमप्रकाश डहरिया उम्र 24 साल साकिन टिकारी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर जप्त महुआ शराब 51 लीटर

4. कृष्णा मरावी पिता विश्राम मरावी उम्र 28 साल साकिन ईटवा पाली थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर जप्त महुआ शराब 58 लीटर

कुल जप्त महुआ शराब 254 लीटर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!