छत्तीसगढ़

बिलासपुर : भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपीगणों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर : दिनांक 10.11.2023 के शाम को तथा 11.11.2023 को थाना प्रभारी कोटा श्री टी. एस.नवरंग को सूचना मिला की ग्राम गनियारी, करगीखुर्द में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब खपाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम भेजकर ग्राम गनियारी,करगीखुर्द में रेड कार्यवाही किया गया। जहां राकेश वर्मा के कब्जे से कुल 440 लीटर महुआ शराब एंव विक्की वर्मा के कब्जे से 365 लीटर तथा ग्राम करगीखुर्द से राजकिरण धूलिया के कब्जे से 504 लीटर महुआ शराब कुल 1309 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपीगणों को विधिवत‌् गिरफ्तार कर ‌न्यायिक रिमान्ड पर भेजी जाती है।

आरोपी –

01. राकेश वर्मा पिता रामखिलावन वर्मा उम्र 46 साल साकिन गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) से 440 लीटर

02. विक्की वर्मा पिता स्व. रज्जू वर्मा उम्र 32 साल साकिन गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) से 365 लीटर

03.राजकिरण धूलिया पिता जीवनाखन धुलिया उम्र 40 साल साकिन करगीखुर्द थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) से 504 लीटर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!