छत्तीसगढ़

सूरजपुर : 2 लाख 80 हजार रूपये कीमत के 14 किलो गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त….

सूरजपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की पुलिस पूरी तरह से एलर्ट है और पुलिस का कड़ा पहरा लगा है। पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने अवैध कार्यो के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में बीते 10 नवम्बर को चौकी रेवटी पुलिस को सूचना मिला कि अम्बिकापुर की ओर से एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर बिक्री करने बनारस की ओर जा रहा है।

सूचना पर चौकी रेवटी पुलिस ने ग्राम गोवर्धनपुर में घेराबंदी लगाया जो पुलिस को देखकर मोटर सायकल चालक मोटर सायकल छोड़कर भाग निकला। मोटर सायकल की तलाशी लेने पर एक पिठू बैग व डिक्की से 14 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में 14 किलो गांजा कीमत 2 लाख 80 हजार रूपये एवं होण्डा मोटर सायकल जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और फरार मोटर सायकल चालक की पतासाजी की जा रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!