रायगढ़ । कल दिनांक 08/11/2023 को रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास साइबर सेल और कोतवाली पुलिस द्वारा मूखबीर सूचना पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा गया । पुलिस टीम द्वारा संदेही से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय राय निवासी साहिबगंज (झारखंड) का मूल निवासी तथा वर्तमान में किरोड़ीमल नगर में किराया मकान लेकर रहना बताया जिसे क्षेत्र में चोरी की गतिविधियों में शामिल होने की मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने बीते 5 नवंबर के सुबह इतवारी बाजार रायगढ़ में एक व्यक्ति के जेब से रेडमी 10 मोबाइल की चोरी करना और उस मोबाइल में लगे 2 सिम कार्ड को फेंक कर चोरी मोबाइल को अपने घर में छुपा कर रखना बताया । चोरी रेडमी 10 मोबाइल के संबंध में थाना कोतवाली में अप.क्र. 778/2023 धारा 379 आईपीसी दर्ज था । कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा संदेही के किराया मकान किरोड़ीमल नगर में संदेही को ले जाकर दबिश दिया गया । जहां चोरी की रेडमी 10 मोबाइल के अलावा 18 और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल जिसमें वनप्लस, रेडमी, रियलमी, नारजो वन, सैमसंग, वीवो कंपनी के मोबाइल मिले । संदेही अजय राय से अन्य मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर अजय राय गोल-गोल जवाब देने लगा । कोतवाली स्टाफ द्वारा अजय राय को नोटिस देकर मोबाइल के कागजात की मांग किया गया । अजय राय ने नये महंगे मोबाइलों का कागजात होना नहीं बताया । संदेही से बरामद रेडमी- 10 मोबाइल को थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 778/2023 धारा 379 भादवि में जप्त किया गया तथा शेष 18 नग मोबाइल को धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर जप्ती किया गया है । आरोपी से जप्त कुल 19 नग मोबाइल का बाजार मूल्य करीब 2 लाख 46,000 रुपए है । आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध होने की सूचना पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर कार्यवाही किया गया है ।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











