रायगढ़ । आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त कराने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसटी/एफएसटी टीम के साथ थानों का पुलिस बल निर्वाचन व्यय, संदिग्ध रकम तथा चुनाव प्रभावित वस्तुओं की आवाजाही पर निगाह रखे हुए है । इसी क्रम में आज दिनांक 09.11.2023 के दोपहर वाहन चेकिंग दौरान ढिमरापुर चौक पर कोतवाली पुलिस द्वारा एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार अंदर रखा लाल रंग के बैग में ₹500-₹500 के 16 बंडल कुल 8 लाख रुपए नकद रखा पाया गया । वाहन में उपस्थित ओम प्रकाश गुप्ता पिता आलेख गुप्ता उम्र 32 साल निवासी केसला थाना जूटमिल से बैग में रखे रकम के संबंध में पूछताछ कर विधिवत नोटिस देकर नोटिस का अनुकूल जवाब प्राप्त नहीं होने पर अनावेदक ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करना पाये जाने पर कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध रकम की धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्ती की कार्रवाई कर जिला निर्वाचन कार्यालय को कार्यवाही से अवगत कराया गया है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, दिलीप भानु, आरक्षक कोमल तिवारी की अहम भूमिका रही है । कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब, जुआ सट्टा तथा चुनाव प्रभावित सामग्रियों की आवाजाही पर निगाह रखकर कार्यवाही किया जा रहा है ।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











