छत्तीसगढ़

रायगढ़ : रेल्वे स्टेशन के बाहर दूसरी बार गांजा रेड कार्रवाई कर तस्करों की योजना किया विफल दो युवक गिरफ्तार…..

रायगढ़ : थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के बाहर कार पार्किंग के पास दो संदिग्ध लड़के बैग में गांजा रख कर बिक्री की तलाश में ग्राहक ढूंढ रहे हैं, तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची । जहां कोतवाली पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के आसपास संदिग्धों की तलाशी लिया गया । तलाशी दौरान कार पार्किंग पर दो लड़कों को संदिग्ध अवस्था में पाया गया जिनसे पूछताछ करने पर दोनों गोलमोल जवाब देने लगे ।

पुलिस टीम द्वारा विधिवत उनका बैग चेक करने पर दोनों के बैग में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । दोनों लड़कों ने अपना नाम भोलानाथ तांडी और राहुल नायक निवासी गंजाम (ओडिशा) के रहने वाले बताये जिनके बैग से बरामद कुल 10 किलो गांजा कीमत ₹1 लाख 20,000 हजार रुपए को गवाहों के समक्ष जप्ती कर आरोपियों को थाना लाया गया । आरोपी (1) भोलानाथ तांडी पिता प्रताप चंद तांडी उम्र 22 साल (2) राहुल नायक उर्फ भिखारी 21 साल दोनों निवासी ग्राम व थाना कोदोला, जिला गंजाम (ओड़िसा) ने गांजा को गंजाम से खरीद कर सूरत ले जाना बताये है । आरोपियों पर थाना कोतवाली में धारा 20(B) NDPS Act के तहत कार्यवाही किया गया है ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!