छत्तीसगढ़राजनीति

बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, 3100 रुपया समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, धान का एकमुश्त राशि मिलेगा, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, 500 में गैस सिलेंडर..

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले तीन नवंबर को भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी (Modi ki Guarantee) का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया।

भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी की बड़े ऐलान

घोषणा पत्र जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।CG-2023 Manifesto Pamphlet

  1. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।
  2. 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।
  3. किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।
  4. किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा
  5. बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले हो जाएगी।
  6. 12000 रुपये हर विवाहित महिला को मिलेंगे।
  7. 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।
  8. तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
  9. भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।
  10. आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
  11. भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
  12. भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे
  13. छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।
  14. हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
  15. हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
  16. छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
  17. अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!