छत्तीसगढ़

चेकिंग के दौरान 33,50,300/-रूपये नगदी रकम किया गया जप्त…

रायपुर – थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत कुम्हारी टोल नाका के पास चंदन डीह एसएसटी चेकिंग पॉइंट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान इनोवा क्रिस्टा वाहन क्रमांक सी जी/07/सीजी/8800 को टीम के सदस्यो द्वारा रोकवाकर बैग को चेक किया गया। बैग को चेक करने पर उसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम लालचंद खत्री पिता स्व. बिजल दास खत्री उम्र 56 साल पता कवर नगर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने दुर्ग

का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लालचंद खत्री के पास रखें नगदी रकम 33,50,300/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना आमानाका में जप्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है।

व्यक्ति का नाम – लालचंद खत्री पिता स्व. बिजल दास खत्री उम्र 56 साल पता कवर नगर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने दुर्ग ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!