छत्तीसगढ़

अवैध रूप से फटाकों का परिवहन करने वाले आरोपी के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही…

मुंगेली : त्यौहारों के मद्देनजर अवैध रूप से फटाकों के संग्रहण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना पथरिया पुलिस द्वारा द्वारा मुखबिरों से सूचना पर ग्राम लछनपुर तिराहा के पास घेराबंदी करते हुए अवैध रूप से फटाकाें का परिवहन कर रहे आरोपी अरविंद जायसवाल के कब्जे से 11 कार्टून में 5500 नग 05 नंबर टाईगर बम कीमती 55000/- रूपऐ एवं परिवहन में प्रयुक्त ऑटो कीमती 30000/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 265/23, विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत कार्यवाही की गई है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!