छत्तीसगढ़

मस्तुरी : नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी के गिरफ्त में, शादी का झांसा देकर आरोपी ने बनाया पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध..

मस्तुरी : प्रार्थी दिनॉक 21-10-2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की कही चली गई है, जो वापस नहीं आई है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वरा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर पजासाजी में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गयी जिस पर बच्चों से संबंधित गंभीर अपराध को ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा एवं डी.एस.पी. (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में मस्तुरी पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका की पतासाजी की गयी।

साइबर सेल के सहायता से अपहृत बालिका को ग्राम टुंड्रा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से आरोपी रवि टंडन के कब्जे से बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया एवं पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया, जिसने अपने कथन में आरोपी के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसे बहलाफुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना बताई है। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि एवम 4, 6 पॉक्सो एक्ट भादवि जोड़ा गया तथा आरोपी को विधिवत आज दिनांक27.10.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी-

रविटंडन पिता रामधन टंडन उम्र 19 वर्ष सा केसला थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा (छग)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!