छत्तीसगढ़

पचपेड़ी : हत्या के आरोपी गिरफ्तार.. रोज- रोज के लड़ाई झगडा से तंग आकर दामाद ने की सास की हत्या…

पचपेड़ी : प्रार्थीयां सूचक द्वारा थाना पचपेडी मे मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि दिनांक 17/10/2023 के दोपहर 2 बजे सूचक अपनी लडकी के साथ अमलडिहा सारगढ़ की ओर कार्यक्रम करने गई थी घर पर उसकी मा कुन्ती बाई अकेली थी दिनांक 19/10/2023 को अपने घर वापस आई तो देखी इसकी मा कुन्ती बाई घर के अंदर पलंग पर मृत अवसथा में पड़ी थी सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 56 / 23 धारा 174 जा फौ चाक कर मर्ग जाच कार्यवाही किया गया मर्ग सदर मे मृतिका कुन्ती बाई भटट पति स्व भागीरथी भटट उम्र 70 साल साकिन झरिया पारा ग्राम सोन के मर्ग जाच के दौरान शव पंचनामा कार्यवाही के उपरान्त मृतिका के शव का पी एम कराने सी एच सी मसतूरी भेजा गया था ।

मर्ग जाच के दौरान मृतिका कुन्ती बाई की पी एम रिपोर्ट सी एच सी मस्तूरी से प्राप्त कर गवाहो के कथन एवं पी एम रिर्पोट के आधार पर आरोपी शान्तनू यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 352 / 2023 धारा 302 भादवि कायम कर तत्काल आरोपी के सकुनत पर टीम भेजकर दाबिश दी गई आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया जो बताया की उसकी पत्नि निर्मला यादव को बाहर काम में जाने से मना करता था तो हमेशा उसकी पत्नि झडाई झगडा करती थी उसकी सांस मृतिका कुत्ती बाई भी उसकी पत्नि का साथ देती थी दिनांक 18.10.2023 को भी घर आया तो उसकी पत्नि घर पर नहीं थी सांस घर पर अकेली थी जो गाली गलौच कर झगड़ा करने लगी रोज-रोज के लडाई झगडे से तंग आकर गमछा से मुंह दबा कर अपनी सास की हत्या कर दिया आरोपी के मेमोरण्डम कथन आधार पर जिस गमछा से मुंह दबाकर हत्या किया था उसको जोंधरा ईटा भट्ठा में छुपाया था जिसे जप्त किया गया है तथा अपराध में प्रयुक्त वाहन एवं आरोपी का मोबाईल को जप्त किया गया आरोपी को आज दिनांक 20.10 2023 को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।

नाम आरोपी :- शान्तनु यादव पिता बालमुकुन्द यादव उम्र 34 साल साकिन रिस्दा थाना बलौदा बाजार जिला बलौदा बाजार छ०ग०

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!