छत्तीसगढ़

बिलासपुर : तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी गिरफ्तार… आरोपी वाहन चालक द्वारा रॉन्ग साइड से वाहन चलाते हुए पहले पेड़ को टक्कर मारकर रोड में जा रहे 6 पैदल यात्री को लिया चपेट में

बिलासपुर : दिनांक 19.10.2023 के करीब शाम 04:30 बजे बिलासा पीजी गर्ल्स कालेज के गेट के पास होंडा सिटी कार के ड्राइवर द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पहले पेड़ को टक्कर मारा उसके बाद कालेज के गेट के सामने से गुजर रहे 06 छात्राओं को भी वाहन से टक्कर मारकर घायल कर दिया।

उक्त वाहन चालक आरोपी को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य द्वारा हमराह थाना स्टाफ के तुरंत घटना स्थल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया तथा घायलों को अतिशीघ्र सिम्स अस्पताल पहुंचा कर इलाज हेतु भर्ती किया गया। बाद आरोपी को थाना लाकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम विकास रावत रतनपुर का निवासी होना बताया। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 279, 337, 308 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

नाम आरोपी – विकास रावत पिता राजेंद्र रावत उम्र 22 वर्ष निवासी करैहापारा रतनपुर जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!