छत्तीसगढ़

कट्टा एवं जिन्दा कारतूस के साथ आरोपी को पकड़ा गया रंगेहाथ, आरोपी के कब्जे से 01 नग कट्टा एवं 05 नग जिन्दा कारतूस जप्त..

रायपुर : दिनांक 19.10.2023 को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत राजेन्द्र नगर रोड पास एक व्यक्ति अपने पास कट्टा रखा है तथा आने जाने वाले लोगों को आतंकित कर रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पिताम्बर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना प्रभारी उरला को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को कट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रूपेश कुमार यादव निवासी उरला रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा रूपेश कुमार यादव की तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा तथा जिन्दा कारतूस रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी रूपेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 01 नग कट्टा एवं 05 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 417/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी द्वारा कट्टा एवं जिन्दा कारतूस को छपरा बिहार से लाना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – रूपेश कुमार यादव पिता सतेंदर राय उम्र 23 साल निवासी ग्राम खोरीपारा थाना दरखा जिला छपरा बिहार हाल त्रिमुर्ति चौक ठाकुर का मकान थाना उरला जिला रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!