छत्तीसगढ़

अवैध रूप से शराब के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर : दिनांक 12.10.2023 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत काली नगर पंडरी स्थित मकान में अवैध रूप से शराब का भण्डारण कर रखा गया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बुद्धसेन जायवाल निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर कमरे में शराब एवं खाली बोतले रखा होना पाया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा सस्ती शराब को महँगी बोतल में भर के बेचना बताया गया.

जिस पर आरोपी बुद्धसेन जायसवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग बोतलों में रखंे कुल 30 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 30,000/- रूपये तथा शराब की खाली बोतले जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – बुद्धसेन जायसवाल पिता धीरेश जायसवाल उम्र 36 साल निवासी ग्राम सरईसेंगर थाना लौर जिला मउंगंज म.प्र. हाल अमित तिवारी का मकान काली नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!