छत्तीसगढ़

रायपुर : लावारिस हालत में अंग्रेजी शराब का जखीरा जप्त, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना राखी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही…

रायपुर : दिनांक 03.10.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम खण्डवा पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लावारिस हालत में शराब रखा गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी राखी को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान जाकर देखने पर पाया गया कि रोड किनारे अंग्रेजी शराब की कई पेटियां लावारिस हालत में रखी हुई है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लावारिस हालत में रखे गोवा ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब कुल 20 पेटी 960 पौवा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 174/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!