छत्तीसगढ़

रायपुर : घुम-घुम कर आधा दर्जन से अधिक मोबाईल फोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 01.10.2023 को थाना गंज पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका स्थित राजपूताना होटल के पास एक व्यक्ति अपने पास मोबाईल फोन रखा है तथा सस्ते दामों में बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कियाा गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नरेन्द्र सागर निवासी कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 08 नग मोबाईल फोन रखा होना पाया गया। मोबाईल फोन केे संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में घुम-घुम कर मोबाईल फोन चोरी करना बताया गया।

जिस पर आरोपी नरेन्द्र सागर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का 08 नग मोबाईल फोन जुमला किमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि. का अपराध पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – नरेन्द्र सागर पिता धरमू सागर उम्र 22 साल निवासी नेहरूनगर थाना कोतवाली रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!