छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे….

बिलासपुर : दिनांक 30.10.2023 को जरिये मुखबीर के मोबाईल फोन से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति गजरा चैक सिरगिट्टी मे एक्टीवा स्कूटी क्रमांक सीजी10एई 4255 वाहन मे काला नीला रंग के बैग मे मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने के फिराक मे है सूचना पर तत्काल गजरा चैक सिरगिट्टी मे सादी वर्दी मे टीम द्वारा घेराबंदी कर एक्टिवा क्रमांक- सीजी10 एई 4255 मे सवार तीन व्यक्तियों को पकडकर नाम पूछने पर अपना-अपना नाम 1. रवि बिंझाडे पिता श्याम राव बिंझाडे उम्र 26 वर्ष निवासी यादव नगर टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर 2. आगय मण्डल पिता जोसेफ मण्डल उम्र 24 वर्ष निवासी ताबराडा थाना आर उदयगिरी जिला गजपत उडीसा 3. रंजित रोहितो पिता सिलबानो रोहितो उम्र 19 वर्ष निवासी ताबराडा थाना आर उदयगिरी जिला गजपति उडीसा का होना बताये।

संदेहियो के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर गांजा जैसा मादक पदार्थ रखा हुआ था। तीनो आरोपियों के कब्जे से गांजा कुल वजनी 14.200 कि.ग्रा. कुल कीमती 1,42,000 रूपये एवं एक्टिवा वाहन क्रमांक- सीजी10 एई 4255 कीमती 30,000 रू. जप्त कर तीनो आरोपियों के विरूध्द प्रथम दृष्टया अपराध सदर की धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपीगण – 1.रवि बिंझाडे पिता श्याम राव बिंझाडे उम्र 26 वर्ष निवासी यादव नगर टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर 2. आगय मण्डल पिता जोसेफ मण्डल उम्र 24 वर्ष निवासी ताबराडा थाना आर उदयगिरी जिला गजपत उडीसा 3. रंजित रोहितो पिता सिलबानो रोहितो उम्र 19 वर्ष निवासी ताबराडा थाना आर उदयगिरी जिला गजपति उडीसा

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!