छत्तीसगढ़

बिलासपुर : बलात्कार के फरार आरोपी गिरफ्तार.. आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता का लगातार करता रहा दैहिक शोषण…

बिलासपुर : प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी जान पहचान करीब 2 वर्ष पूर्व आरोपी हरिश सेन से हुआ था जो आपस में मोबाईल से बातचीत करते थे, आरोपी ने प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर दिनांक 18.12.2020 को अपने घर अशोक नगर ले जाकर पत्नी बनाने की बात कहते हुये जबरन शारीरिक संबंध बनाया तथा बीच-बीच में अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था, शादी करने के लिए कहने पर टालमटोल कर शादी करने से इन्कार कर रहा है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी किया गया किन्तु आरोपी अपने सकुनत से फरार हो गया था, जिसके संबंध में पतासाजी किया जा रहा था कि टीम को मुखबीर से सुचना मिली की आरोपी लोरमी जिला मुंगेली में छिपा हुआ है, उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को लोरमी से दिनांक 23.09.2023 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी : 1- हरिश सेन पिता भरतलाल उम्र 26 वर्ष निवासी अशोक नगर पानी टंकी के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!