छत्तीसगढ़

चोरी के ट्रेक्टर सहित 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार……

सूरजपुर : दिनांक 17.09.23 को ग्राम केशवनगर निवासी विद्याराम ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते दिन अपने ट्रेक्टर को घर के सामने खड़ा किया था जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

थाना विश्रामपुर पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना करने के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि सिलफिली जंगल मेन रोड़ के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति महिन्द्रा ट्रेक्टर को बार-बार स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है, सूचना पर पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची जहां संदेही भोला राजवाड़े पिता मटकू राम उम्र 24 वर्ष ग्राम सुंदरगंज चौकी लटोरी को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि शनिवार को सूरजपुर से लौटते वक्त ग्राम केशवनगर में ट्रेक्टर को खड़ा देख उसे चुराकर अम्बिकापुर ले जाकर बेचने की योजना बनाकर ट्रेक्टर को चोरी कर चलाते हुए सिलफिली जंगल तक आया जहां ट्रेक्टर बंद हो गया जिसे कई बार स्टार्ट करने की कोशिश करने पर भी स्टार्ट नहीं हुआ। मामले में चोरी का महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 15 डीएच 1122 कीमत 3 लाख 25 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी भोला राजवाड़े को गिरफ्तार किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!