छत्तीसगढ़

पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा, ग्राम परसवानी, पुलिस टीम ने पकडा हत्यारे पुत्र को…..

दिनांक 13.09.2023 को प्रार्थी दीपक साहू पिता अलख राम साहू सा. ग्राम परसवानी महासमुन्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे एवं कृष्णा साहू का घर आस पास है दोनो का घर का आंगन एक ही है आज सुबह पडोसी खिलावन साहू फोन करके बताया कि तुम्हारे चाचा कृष्णा साहू का हत्या हो गया है तब मै घर से बाहर निकल कर देख घर के बाहर खिलावन साहू, शिव चन्द्राकर वीर सिंह साहू खडे थे मेरे माता पिता एवं पत्नि सभी एक साथ चाचा के कमरा में जाकर देखे तो चाचा कृष्णा अपने कमरे लकडी तखत (पाटा) में चीत हालत में पडा है उसके सीर में पीछे गहरा चोट है चेहरे में पूरा खून लगा एवं नाक से खून निकला हुआ व सीर फटा हुआ कृष्णा साहू का मृत्यु हो चुका है।

किसी अज्ञात व्यक्ति ठोस धारदार वस्तु से हत्या करने के नियत से सिर में मारकर गहरा चोट पहुचा कर हत्या किया गया जिससे कृष्णा साहू का मृत्यु हुआ है। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) घटना को गंभीरता से सायबर सेल टीम महासमुन्द व थाना महासमुन्द पुलिस टीम को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया।थाना कोतवाली एवं सायबर सेल महासमुन्द पुलिस की टीम तथा फाॅरेंसिक टीम, डाॅग स्क्वाड टीम घटना स्थल मौका पहुंच कर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी एवं परिवार संबंधि, भूमि बटवारा संबंधि एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया।

जाॅच दौरान पता चला कि घटना स्थल पर मृतक का छोटा लडका धर्मेन्द्र साहू घटना के समय घर में था जिससे घटना संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने लगा। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ संतोषप्रद जवाब नही मिलले से धर्मेन्द्र साहू को संदेह के आधार पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर बारिकी एवं कडाई से पूछताछ करने पर जो पुलिस पूछताछ के आगे नही टीक सका पुलिस टीम के पूछताछ अपने अपराध को नही छीपा सका।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!